मो. उस्मान की कलम से
फैन्साडील गिरोह का कारनामा-3
JAUNPUR. जौनपुर.जिले के नगर स्थित डॉ नाजिया की तहरीर पर जिस कथित पत्रकार के खिलाफ़ नगर कोतवाली में ब्लैकमेलिंग, छेड़खानी आदि की धराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. वह आज भी खुला घूम रहा है, साथ में अपने गिरोह के नये चेहरों के जरिये डॉ नाजिया को बर्बाद करने की धमकी दिलवा रहा है।
“पुलिस उस कथित गर्भवती कुंवारी लड़की को तलाश रही जो है तो दूसरे समुदाय की लेकिन वह नामजद ब्लैकमेलर सरगना की गर्लफ्रेंड के रूप में है चर्चित”
क्लिनिक आते जाते समय डॉ नाजिया पर कमेंट करने वाले ये गुर्गे बोलते हैं कि तामीर हसन पर से मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसके जेल से छूटने के बाद तुम्हे बर्बाद कर दिया जाएगा. रास्ते में ये धमकी इसलिये दी जाती है क्योंकि फोन या सीसी टीवी में उनका रिकोर्ड न आने पाये । ये उपाय गिरोह के उस सदस्य ने बनाया जो पटकथा लेखन के साथ नशे का इंतजामियां है।

नये गुर्गों की टीम उसने लगाई है जो ब्लैकमेलिंग में वसूली करने जाता है. वह इस धंधे से पहले ईंट सप्लाई में दलाली करता था, अब वह जिला अस्पताल समेत कई निजी डॉक्टरों के यहां दलाली करता है। गिरोह का हर मेंबर दिनभर के उगाहे पैसे का बंटवारा रात आठ बजे रेलवे जंक्शन भंडारी के पास एक प्राइवेट कमरे में दारू पार्टी से पहले करता है।

नामजद ब्लैकमेलर सरगना है, वह अपने फाईनेंसर लंगड़ा डॉक्टर बाप बेटे मिलने वाली फिक्स रकम में किसी को हिस्सा नहीं देता है, क्योंकि उसी रुपये से वह उस भूमि माफिया के अवैध फार्म हाउस, अस्पताल व अन्य अवैध धंधों को बचाये रखने को प्रशासन, मास्टर प्लान विभाग और पुलिस को भी सेट करता है, यह गिरोह जेनरिक व प्रतिबंधित दवाओं को भी बेखौफ बेचता है l जिस मेडिकल स्टोर के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों से बाहरी दवा लिखवाता है वह स्टोर संचालक इन्हें कमीशन के अलावा मुफ्त में कोरेक्स, फैन्साडील देकर ऊब गया है, कई बार उसे ही इनके दारू का इंतजाम भी करना पड़ता है l यह गिरोह एक महिला को अंगूरी भाभी कहकर ब्लैकमेलिंग करता है. बाकी अगले पार्ट 4 में……….
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी