MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर गंजपाल बस्ती में नगर पंचायत से बिना नक्शा नजरी बनवाएं जबरदस्ती निर्माण किए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। नगर पंचायत कर्मी काम रोक रहे हैं लेकिन निर्माणकर्ता काम बंद करने के लिए तैयार नहीं जबकि मौके पर पुलिस खड़ी मूकदर्शक बनी हुई है। जिसको लेकर मौके पर अशांति का माहौल बना हुआ है।

बताया जाता है कि दिलावरपुर के गंजपाल बस्ती में वीरेंद्र जायसवाल, शकुंतला और सुरेंद्र जायसवाल खाली जमीन पर मंगलवार की सुबह से निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया इसके बाद पड़ोस के हरीलाल ने नगर पंचायत से शिकायत किया कि बिना नक्शा नजरी बनवाएं नगर पंचायत के शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए शासनादेश को बिना पूरा किए मकान का निर्माण कर रहे हैं। इसके बाद नगर पंचायत के बड़े बाबू ने मौके पर पहुंचकर काम को नियमानुसार करने का सलाह दिया और काम बंद करवा दिया।

लेकिन जैसे ही नगर पंचायत कर्मी मौके से गए काम को पुन: शुरू कर दिया गया। सूचना पर एक बार फिर नगर पंचायत कर्मियों ने पहुंचकर निर्माण कर रहे लोगों को समझाया कि जब तक नगर पंचायत के नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक काम नहीं होगा लेकिन निर्माण कर रहे लोगों ने नगर पंचायत कर्मियों से दबंगई करते हुए बोले किसी भी कीमत में काम होगा काम रूकेगा नहीं इसके बाद पंचायत कर्मियों ने थाना पुलिस को सूचना दिया। थोड़ी देर में 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन खड़ी रहकर मुकदर्शक बनी रही जिसके कारण मौके पर विवाद की स्थिति बनी हुई है। यही स्थिति रही तो कभी भी दिलावरपुर की गंजपाल बस्ती में अशांति पैदा हो सकती है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी