Breaking News
फोटो-मड़ियाहूं में निकाली गई नगर पंचायत के द्वारा तिरंगा यात्रा की झलकियां

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में रिमझिम फुहारों के बीच भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल

मो. आरिफ खान रिपोर्टर
MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश की आन बान शान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बरसात की रिमझिम फुआरों के बावजूद हजारों लोगों ने लगभग किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में शिरकत कर भव्यता में चार-चांद लगा दिया। तिरंगा यात्रा में सीआरओ अजय कुमार विष्ट, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, भाजपा के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, कई विद्यालय के छात्र छात्राएं, नगर पंचायत के सफाईकर्मी, समस्त सभासद, नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी शामिल रहे। बाद में पहुंचे जिले के जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी और सरदार भगत सिंह प्रतिमा और लाल कार्पेट पर लगे महापुरुषों की चित्र पर माल्यार्पण किया और नगर अध्यक्ष द्वारा तिरंगा यात्रा के भव्य व्यवस्था की सराहना किया।

फोटो- तिरंगा यात्रा में शामिल सीआरओ अजय कुमार बिष्ट

मड़ियाहूं नगर पंचायत में बुधवार की सुबह 10:30 बजे मौसम खराब होने के बावजूद रिमझिम फुहारों के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा में छात्र छात्रों द्वारा सफल ऑपरेशन सिंदूर का नाटकीय चित्रण, भारत माता की झांकी और आकर्षक लाग के साथ जनपद के सीआरओ अजय कुमार बिष्ट, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी के निर्देशन पर भव्य तिरंगा यात्रा को विवेकानंद कॉलेज स्थित रामलीला मैदान से शुरू कराया गया, सरकारी अस्पताल के तिराहे पर स्थित बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर तिरंगा यात्रा ने रूककर नमन किया और उनके प्रतिमा पर नगर अध्यक्ष रुकसाना समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया उसके बाद एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा धीरे-धीरे मड़ियाहूं नगर के गोला बाजार में प्रवेश करते हुए आगे बढ़ती रही इस दौरान भारत माता की जय के जयकारों के साथ पूरा नगर गगनभेदी नारों के साथ गूंजायमान होता रहा।

फोटो-जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने राष्ट्र का महात्मा गांधी को किया नमन

तिरंगा यात्रा की स्वागत को लेकर कोतवाली तिराहे स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा से लेकर भगत सिंह तिराहे तक लाल कारपेट बिछाया गया था उसके साथ गुब्बारों द्वारा तोरण द्वार बनाकर देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मंगल पांडेय, आजाद भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, महामहिम पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डा.एपीजे अब्दुल कलाम, अंतरिक्ष की कल्पना चावला जैसे कई महापुरुषों का प्रतिमा लगाया गया था।

फोटो-समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए

जहां पर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश सिंह, सीआरओ अजय कुमार बिष्ट, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी खिंचवाया और भव्य तिरंगा यात्रा की आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने नगर अध्यक्ष रुकसाना को बधाई दिया।

फोटो- मडियाहू में महापुरुषों की चित्र पर जिलाधिकारी श्रद्धांजलि देते हुए

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व भाजपा सभासद अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व सभासद डॉक्टर अरूण कुमार मिश्रा, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, इंजीनियर रंजीत कुमार मौर्य, ईशा फारूकी, अत्ताउल्लाह खां, मिराज टीवीएस, वकार अहमद, पूर्व सभासद दिलीप कुमार साहू उर्फ गुड्डू, वैश फारुकी, ठेकेदार ज्ञानचंद यादव, नगर पंचायत नक्शा इंजीनियर पुष्पांक पटेल, तमाम विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाएं, नगरवासी एवं वर्तमान सभासद सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, मनोज सोनकर, नितेश सेठ रहे।

फोटो-भव्य तिरंगा यात्रा में बांये समाजसेवी सुहेल अहमद बीच में नगर अध्यक्ष रुकसाना दाहिने समाजसेवी एनुल हक

इसके अलावा कर्मचारी गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण मिश्रा, मो.आरिफ राईन, रविंद्र प्रताप सिंह”भोला” मौजूद रहे।

फोटो – नगर पंचायत में भाजपा सभासद अरविंद चौरसिया एवं अन्य
फोटो-राष्ट्रपिता को तिरंगा रैली के दौरान एसडीएम मड़ियाहूं सुनील कुमार नमन करते हुए
फोटो- सभासदों के साथ समाजसेवी वैश फारुकी
फोटो- तिरंगा के साथ नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी
फोटो -तिरंगा रैली में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश सिंह राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए
फोटो- जिलाधिकारी के साथ सेल्फी पॉइंट पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना
फोटो- नगर पंचायत की तिरंगा रैली में निकाली गई झांकी

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!