Breaking News
फोटो- बच्चों की शव का तलाश करते ग्रामीण

JAUNPUR NEWS. बसुही नदी के किनारे भैंस चराने गया अधेड़ की तेज बहाव में डूबने से लापता

JAUNPUR. मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सोनहरा गांव में भैंस चराने गया अधेड़ बसुही नदी में तेज बहाव में लापता हो गया।कोतवाली पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की टीम गोताखोर बुलाकर खोजबीन में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के सोनहरा गांव निवासी 56 वर्षीय धर्मराज गौतम पुत्र स्व.मोतीलाल गौतम मंगलवार अपरान्ह गांव के पूर्वी छोर पर स्थित बसुही नदी के किनारे भैंस चराने गया था।अचानक भैंस चरते चरते नदी में घुस गई और तैरते हुए दूसरे छोर पर स्थित सेमरहो गांव की तरफ चली गई और किसी के खेत में चरने लगी।अपनी भैंस को वापस लाने के लिए धर्मराज नदी पार कर दूसरे छोर पर जाने लगा कि नदी में बाढ़ के कारण तेज बहाव के कारण अधेड़ नदी में बह गया। शाम तक जब भैंस लेकर वापस नहीं लौटे तो उनकी परिजन खोज बीन करने लगे।जब नदी के किनारे परिजन पहुंचे तो धर्मराज का चप्पल वहीं पड़ा था।आशंका होने पर परिजन 112 नंबर फोन किए तो पुलिस ग्रामीणों के साथ कटिया आदि डालकर खोजने की कोशिश किए लेकिन सफलता नहीं मिली।परिजनों ने कोतवाली में सूचना दिया। बुद्धवार की सुबह तहसीलदार रवि रंजन कश्यप और राजस्व निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, हल्का लेखपाल रितंभरा सिंह मौके पर जाकर परिजनों को ढांढ़स बंधाए । राजस्व अधिकारियों ने गोताखोर बुलाकर लापता अधेड़ को खोजने में लगे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!