Breaking News

KHETASRAY NEWS. जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत,12 घायल,एक की हालत गंभीर

KHETASRAY. जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार के पास भुड़कुड़हा गांव के समीप मंगलवार की देर रात रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। रात के सन्नाटे में भीषण हादसे के बाद धमाके जैसी आवाज और चीख पुकार से इलाका दहल गया। स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। इधर किसी ने सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रोडवेज बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए सीधे जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताते हैं कि मंगलवार की देर रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार के समीप भुड़कुड़हा गांव के पास सामने से आ रही ट्रक में रांग राइड से जा रही रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि लगभग 12 अन्य घायलों को खेतासराय पीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दोनों वाहनों को रास्ते से हटाकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसपी डॉ. कौस्तुभ एवं डीएम डॉ. दिनेश चंद्र मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। इसके साथ ही एसपी डॉ. कौस्तुभ ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!