Breaking News
फोटो: मैराथन का शुभारंभ करते हुए अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट और फ्रेंड्स ऑफ आरे के पदाधिकारीजन

MUMBAI NEWS. दृष्टिबाधितों के सम्मान में 3 किमी मैराथन, श्रवण चव्हाण व रोहित यादव विजेता

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई से
MUMBAI. मुंबई में नेत्रहीनों को समाज में समान दर्जा और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई व फ्रेंड्स ऑफ आरे ने संयुक्त रूप से गोरेगांव (पूर्व) स्थित आरे कॉलोनी में 3 किमी दृष्टिबाधित मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 100 नेत्रहीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

फोटो: मैराथन का शुभारंभ करते हुए अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट और फ्रेंड्स ऑफ आरे के पदाधिकारी जन।

इस प्रतियोगिता में श्रवण चव्हाण ने प्रथम और रोहित यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को नकद धनराशि, सम्मान चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, रमेश तांबे, सलोनी राहुल और सुमित केंद्रे को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

फोटो: मैराथन में भाग लेते हुए दृष्टिबाधित लोग

अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी अंजली सरकाले ने बताया कि यह दृष्टिबाधित लोगों की पहली प्रतियोगिता थी,जिसमें उनके मान-सम्मान को ध्यान में रखकर आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में डीपी अग्रवाल, एजी प्रसाद, सचिन सरकाले, किरण शाह, अश्विनी बोरगांवकर, कृतिका पवार, संतोष रहाटे, दीपक पुरी, अशोक चौधरी,ह्रिषीकेश और स्वेता ने सराहनीय योगदान दिया। मैराथन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!