शीतला प्रसाद सरोज मुंबई से
MUMBAI. मुंबई में महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्र ने नाना पालकर स्मृति समिति के सहयोग से अंधेरी (पूर्व) के कोलडोंगरी-सहार रोड स्थित संस्था कार्यालय के बाहर नि:शुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 से 70 वर्ष आयु वर्ग की 30 महिलाओं की नॉन-कॉन्टेक्ट लेजर पद्धति से जांच की गई, जिसमें किसी भी महिला में कैंसर के लक्षण नहीं पाए गए।

अटल सेवा केंद्र के संचालक व पूर्व नगरसेवक अभिजीत सामंत ने बताया कि आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं समय पर कैंसर की जांच नहीं करा पातीं, जिससे वे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। इसी संवेदनशीलता के मद्देनजर यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 24 अगस्त को केंद्र पर महिलाओं के सहायतार्थ पुनः शिविर का आयोजन होगा। शिविर में नाना पालकर स्मृति समिति के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल ने कार्यक्रम आयोजक पूर्व नगरसेवक अभिजीत सामंत की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहायता हेतु ऐसे आयोजन वास्तव में पुण्य कार्य होते हैं, जिसे व्यापक स्तर पर आयोजित करना चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुमंत घैसास ने भी शिविर के संयोजक अभिजीत सामंत के इस कार्य की सराहना कर धन्यवाद दिया।
शिविर के सफल आयोजन में अंजलि सामंत, वैशाली पांचाल, संगीता गुप्ता, श्रुति गुरव, सुरेखा सरोज और मीना सलागरे का सराहनीय योगदान रहा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी