Breaking News

MARIYAHU NEWS. व्यापार मंडल की अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया झंडारोहण

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर अपने वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पर झंडारोहण करके 79 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया।

जहां एक तरफ पूरा भारत देश आजादी के इस उत्सव में सराबोर हो रहा था वहीं पर मड़ियाहू नगर में अलग-अलग झांकियां के साथ लोगों ने आजादी का यह उत्सव मनाया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं नगर के संभ्रांत लोग मिलकर झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया।

इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज रहा था। इस मौके पर अत्ताउल्लाह खान, परमजीत सिंह, चंद्रभान यादव, रहमत खान, अरविंद चौरसिया सभासद, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, रवि मौर्य सभासद, भाजपा नेता विनोद जायसवाल, लाल प्रताप सिंह सहित नगर तमाम लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!