Breaking News

RAMPUR NEWS. अमित टाटा को पूर्व बाहुबली सांसद का मिला साथ, रामपुर में राजनीति गरमाई

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर ब्लाक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी प्रियांशु सिंह की दौरा ने 5 माह पूर्व ही चुनावी रणनीति को लेकर गर्म हो गया है। पूर्व सांसद कई दिनों से क्षेत्र का दौड़ा कर रहे ब्लॉक प्रमुख के भावी प्रत्याशी के साथ दिखने और उनका सहयोग करने की अपील ने युवाओं झगजोर दिया है। पूर्व सांसद द्वारा भावी प्रत्याशी के पक्ष में सहयोग की अपील में पानी में आग लगने जैसा संदेश समर्थकों में गया है।
“भावी प्रत्याशी अमित सिंह “टाटा” ने पूर्व सांसद द्वारा समर्थन मिलने की घोषणा और छोटा भाई घोषित करते ही अमित ने अपनी समस्त समर्थको से खुशी में हाथ उठाकर अभिवादन करते हुए कहा टाटा”

फोटो- भावी प्रत्याशी अमित सिंह टाटा के दाएं पूर्व सांसद धनंजय सिंह

बता दे की रामपुर ब्लाक के सीठुपुर निवासी एवं वाराणसी में अधिवक्ता रह चुके अमित सिंह टाटा इन दिनों राजनीति में कदम बढ़ा दिया है जिसके कारण वह रामपुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद से भावी प्रत्याशी के रूप में प्रधानों, बीडीसी सदस्यों से मिलकर आशीर्वाद की आकांक्षा कर रहे हैं। सड़कों पर छ: काली स्कॉर्पियो की लगातार आवाजाही और उनके साथ चल रहे गनर से लोगों की जहां नींद हराम हो गई है वही भावी प्रत्याशी अमित सिंह टाटा सभी युवाओं से छोटे भाई बनकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। लेकिन युवा उनसे दूरी बनाएं हुई थे, ऐसा लग रहा था कि युवा किसी का इशारा देख रहे हो।

फोटो- पूर्व सांसद धनंजय सिंह का स्वागत करते समर्थक

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर रामपुर बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी अमित सिंह “टाटा” की पक्ष में बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के आने की समाचार जैसे ही लगी सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के हर बिरादरी के युवा धनुहां बाजार में जुट गए। करीब 6:00 बजे पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय ने जैसे ही अपील किया की अमित सिंह “टाटा” हमारा छोटा भाई है इसका आप सभी सहयोग करें, अमित धनंजय जिंदाबाद के नारों से सड़के गूंजायमान हो गई।
उसके बाद धनंजय सिंह अपने लाव लश्कर के साथ सेहरा गांव स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एक ब्लॉक प्रमुख को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले दिनेश सिंह के घर पहुंचे जहां पर एक सादे समारोह में उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि कभी भी अपने आप को भूलना नहीं चाहिए। पेड़ चाहे जितना भी बड़ा हो जाए लेकिन जब उस पर फल आता है तो वह झूक जाता है। कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। जो झुकता नहीं वह कभी भी टूट कर नीचे गिर जाता है। उनका इशारा शायद एक प्रमुख की तरफ रहा जो उनके चुनाव में पूर्व सांसद साथ खड़े नजर आए थे जिसके बाद रामपुर ब्लॉक को अविश्वास के बाद एक प्रमुख मिल गया था।

फोटो-सेहरा में समर्थको को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सांसद के द्वारा ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी अमित सिंह टाटा के पक्ष में सहयोग करने की अपील ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। जिससे रामपुर ब्लाक क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है। वही एक चर्चा और रही की पिछली बार पूर्व सांसद धनंजय वर्तमान ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह के साथ खड़े नजर आए थे, लेकिन इस बार अचानक ऐसा क्या हो गया जो अमित सिंह “टाटा” को अपना आशीर्वाद देकर चले गए। यह चर्चा रामपुर ब्लॉक क्षेत्र में तेजी के साथ हो रहा है।इस मौके पर डॉ.जेपी सिंह,सरदार सिंह(चंचल),शरद उपाध्याय,जितेन्द्र कुमार पांडेय, रामसजीवन मिश्रा, राकेश उपाध्याय, बड़ेलाल पटेल प्रधान, मान सिंह पटेल,नन्दलाल पटेल, मनोज कुमार सिंह, संजय सिंह, राजन सिंह, दाऊद, अलाउद्दीन पूर्व प्रधान, विक्कू सिंह, डब्लू सिंह,लोलारख सिंह, पवन सिंह, प्रियांशू सिंह, रिशु सिंह, आशीष सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!