Breaking News

MUMBAI NEWS. विश्व शांति और सनातन उद्धार के लिए धार्मिक अनुष्ठानों की आवश्यकता : महामंडलेश्वर बृजभूषण बापू

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई से
MUMBAI. विश्व शांति और सनातन धर्म के उद्धार के लिए शिव कथा, भागवत कथा और दस महाविद्या यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत आवश्यक हैं। यह उद्गार आध्यात्मिक गुरु एवं धार्मिक प्रवक्ता महामंडलेश्वर संत डॉ. बृजभूषण बापू ने जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के संपर्क कार्यालय पर व्यक्त किए।

फोटो: भक्तों के बीच ज्ञान की गंगा बहते हुए महामंडलेश्वर संत बृजभूषण बापू जी

बृजभूषण बापू ने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई “जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करें सब कोई।” का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है, उसके जीवन में कोई कार्य असंभव नहीं रहता। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रीराम की कृपा प्राप्त करने के लिए इंद्रियों का संयमित रहना और बुद्धि को उच्च ज्ञान से परिपक्व करना आवश्यक है। जब मन विवेक के अधीन हो जाता है, तभी इंद्रियां नियंत्रित होती हैं और ईश्वर की कृपा सहज ही बरसने लगती है।

महाराज जी ने इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संतों का जीवन और उनके उपदेश सामाजिक परिवर्तन में प्रेरक शक्ति का काम करते हैं। संतो का दर्शन जीवन में व्यापक बदलाव लाता है और लोगों को बुराइयों से दूर करता है।
एसएम खान ने कहा कि आज हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि महाराज जी हमारे बीच पधारे और आशीर्वाद दिया। संतों के बताए मार्ग पर चलने से आत्मा को शांति और जीवन में सुख मिलता है।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री चंद्रकांत महाडिक, डॉ. लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सुनील दुबे, अमरचंद यादव, विजय सरोज, अभिनेता मनोज आर. पाण्डेय, अनुराधा बावीस्कर, पंकज शर्मा, आरके दुबे, सुधीर तिवारी, विष्णु मिश्रा, अंबर उल्लाल, सदा उल्लाल, श्रीप्रकाश दुबे, राजीव चौहान, इस्माइल शेख सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!