MARIYAHU. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने गांव के ही दो युवकों पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार को शाम 4:00 बजे के लगभग अपने बाथरूम में स्नान कर रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक आए और बाथरूम का पर्दा खोल दिए। शिकायत करने पर गाली गलौज देते हुए मारा पीटा ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों पर छेड़खानी सहित मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पर रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी