MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है । युवती के पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया रविवार 24 अगस्त की रात 10:00 बजे से उनकी 19 वर्षीया पुत्री घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका है ।पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगा लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर सोमवार को अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी