MARIYAHU. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर गांव में मंगलवार की शाम असलहे की बल पर दो बाइक सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यवसायियों की पिटाई कर दो लाख कैश के साथ गल्ले से लदा मैजिक गाड़ी लूट फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई से गल्ला व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गये। मैजिक वाहन को लूटकर भाग रहे बदमाश गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर सके और गाड़ी थोड़ी दूर पर पलट गई। जिससे बदमाश लूटी वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरेव निवासी सुंदर कुमार अग्रहरी गल्ला के थोक व्यवसायी है। मंगलवार को वह अपने भाई सूरज अग्रहरी के साथ अपनी मारुति सुपर कैरी वाहन से गल्ला खरीदने के लिए निकले थे। मंझनपुर गांव में वे खरी व गेहूं खरीदने के पश्चात शाम को पूरेव वापस आने लगे तभी दो बाइक पर सवार छः नकाबपोश बदमाश अवैध असलहा निकालकर व्यापारी को धमकाते हुए उनको घर लिए। बदमाश दोनों व्यवसायियों की पिटाई करते हुए उनके पास रखा दो लाख कैश व गल्ले से लदी उनकी गाड़ी लेकर भागने लगे। बदमाशों की पिटाई से सुंदर अग्रहरी व सूरज अग्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने तत्काल 112 पीआरवी व कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। उधर भाग रहे बदमाश मंझनपुर गांव के बगल पराउपुर पहुंचे तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार एक बदमाश घायल हो गया, घायल बदमाश को सुदनीपुर बाजार में एक निजी चिकित्सक यहां इलाज करा रहे थे। तब तक लूट की सूचना पर पीछे-पीछे पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू यादव निवासी देवापार बताया। देर रात पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए दो अन्य बदमाशों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में लगी रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी