Breaking News
फोटो: तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा

MUMBAI NEWS. अंधेरी में धूमधाम से मना तीज महोत्सव, पारंपरिक उल्लास में झूमी महिलाएं

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन व जननी शक्ति महिला मंडल की ओर से मंगलवार देर शाम अंधेरी (पूर्व) के पंपहाउस स्थित शनि मंदिर परिसर में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ तीज पर्व मनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

फोटो: गायिका निशा मिश्रा अपनी गायकी से कार्यक्रम में शामिल लोगों का मनोरंजन करती हुईं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीज उत्तर भारत के खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि तीज और कजरी जैसे पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। शर्मा ने आयोजनकर्ता पुष्पा त्रिपाठी ‘दीदी’ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव की लुप्त हो रही परंपरा और संस्कृति को मुंबई जैसे महानगर में जीवित रखने की उनकी यह पहल सराहनीय है।

फोटो: आयोजक व ‘जननी शक्ति महिला मंडल’ की अध्यक्ष पुष्पा त्रिपाठी ‘दीदी’ अतिथियों को चंदन टीका लगाती हुई 

कार्यक्रम में पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृति प्रदीप शर्मा, एड. संदीप शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा और दिनेश प्रताप सिंह ने भी तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और आयोजक पुष्पा त्रिपाठी ‘दीदी’ के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
आयोजक व “जननी शक्ति महिला मंडल’ की अध्यक्ष पुष्पा त्रिपाठी ‘दीदी’ ने बताया कि वह बीते 18 वर्षों से लगातार तीज महोत्सव का आयोजन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि तीज पर्व मुख्य रूप से सौभाग्यवती महिलाओं का होता है, जिसमें महिलाएं अपने जीवनसाथी और परिवार की सलामती के लिए भगवान शिव की आराधना करती हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गायक रवि यादव और निशा मिश्रा ने अपने साथियों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित महिलाओं और अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रमेश चौबे ने किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप से ब्राह्मण स्वाभिमान संघ, अंधेरी अध्यक्ष विनोद तिवारी, जनप्रहार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार गंगाराम विश्वकर्मा, रामा चौबे, भाजपा नेता जगत गौतम, अजय शुक्ला, विजय सिंह, सुभाष दुबे, उमेश उपाध्याय, माया दुबे, शीला जगत गौतम, सवारिया चौरसिया, शीला गुप्ता, गीता सिंह, इंद्रावती वर्मा, संगीता सरोज, सुषमा सिंह, जय देवी, गीता सरोज, नूतन मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संदीप चौबे, पंकज मिश्रा और दीनू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!