MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र में आए दिन लूट, चोरी, छिनैती एवं गोली मारने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको रोक पाने में मड़ियाहूं कोतवाल असक्षम साबित हो रहे हैं। पूरे घटनाक्रम में मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी मीडिया से दूरी बनाते हुए घटना को छिपाते फिरते हैं। लेकिन घटना है कि मानती ही नहीं और आधे एक घंटे बाद मीडिया की नजरों में आ जाती है जो घटना जनपद के लिए किरकिरी बन जाती है। मंगलवार की शाम हुई लूट भी इस किरकिरी का एक हिस्सा है।

आपको बता दे कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में गत माह पुर्व हिनौती गांव में लाखों रुपए की वीडियो कैमरा सेट एक वैवाहिक समारोह से चोरी हो गई लेकिन पुलिस उसे छिपाती रही बाद में वीडियो कैमरा सेट बरामद करती हुई पुलिस खूब अपना कॉलर टाइट किया।
इसी तरह थाना क्षेत्र के बदौवा गांव में कच्छा बनियान में आए चोरों ने तीन घरों से 25 लाख की चोरी किया। कोतवाल महोदय ने इस चोरी को संदिग्ध बताते हुए अभी तक घटना का कोई खुलासा नहीं किया।

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के नगवा राजापुर गांव में किराए के मकान विवाद में एक दबंग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से युवक को गोली मार दिया जब कोतवाल तेज बहादुर सिंह से जानकारी चाही गई तो उन्होंने जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। जब मीडिया के लोगों ने अस्पताल से पूरी जानकारी किया तो कोतवाल ने कहा गोली लगी है लेकिन खतरे से बाहर है।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए भले ही कोतवाल तेज बहादुर सिंह अपनी खुद की पीठ थपथपा रहे हैं लेकिन अपराध पर नियंत्रण बिल्कुल नहीं है। अपराध की बात करें तो सोमवार की रात मंझनपुर गांव में सुरेरी में तैनात एक होमगार्ड को मारकर अधमरा कर देने के बाद बदमाशों ने नहर के पटरी पर फेंक दिया था और अंतिम सांसे होमगार्ड गिन रहा था। भाजपा शीतलगंज मंडल अध्यक्ष ने सूचना देकर पुलिस को बुलवाया तब जाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। इसमें भी पुलिस घटना को लेकर छिपाती रही।
दूसरी घटना मंगलवार की शाम मंझनपुर गांव में हीअपराधों का बोलबाला रहा। नकाबपोश अपराधी सरेशाम व्यापारियों के कनपटी पर अवैध असलहा सटाकर धमकाते चमकाते 2 लाख कैश लूट लिया। इतना ही नहीं उनके चार पहिया वाहन को भी लूट कर फरार हो गए। संयोग ही रहा की लूटी गई चार पहिया वाहन थोड़ी दूर जाकर पलट गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यहीं पर मड़ियाहूं कोतवाल तेज बहादुर सिंह के भाग्य की लॉटरी खुल गई और वह तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पा गए। पूछने पर उन्होंने कोई भी लूट की घटना होने से साफ-साफ इनकार कर दिया। बल्कि मारपीट की घटना बताने लगे।
देखते हैं कि जो बदमाशों को कोतवाली प्रभारी महोदय पकड़े हैं उनको मारपीट में अथवा उनके ऊपर लाखों रुपए की कैश लूटने और अवैध असलहा दिखाने में चालान करते हैं।
मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह मीडिया से दूरी इसलिए बनाएं रहते हैं कि क्षेत्र में हो रही लूट चोरी छिनैती और अवैध असलहा से चल रही गोलियों की तड़तड़ाहट मीडिया की गलियारों तक ना पहुंच पाए। जिसके लिए कोतवाल साहब जो एक दो मीडियाकर्मी आए दिन उनके पास बैठे हैं उनको छोड़ दिया जाए तो किसी भी मीडिया कर्मी को पहचानते भी नहीं। जो भी मीडिया कर्मी घटना की जानकारी करने उनके पास पहुंचता है उल्टे मीडिया कर्मी की ही जानकारी करने लगते हैं। चाहे वह मीडियाकर्मी उनसे दर्जनों बार मिल चुका हो।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी