गौरव मिश्रा रिपोर्टर
BARASATHI. जौनपुर जिले के बंधवा-जमालापुर मार्ग पूरी तरह से जर्जर होकर गड्ढायुक्त हो गया है। इसकी लम्बाई लगभग 25 किलोमीटर है। इस सड़क पर दिनभर सैकड़ो गाड़ियों का आवागमन बना रहता है। यह सड़क कई प्रमुख बाजारों को जोड़ती है। सड़क से आने जाने वाले राहगीरो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पीडब्लूडी विभाग पूरी तरह से मौन धारण किया हुआ है। सड़क इतना गड्ढायुक्त हो गया है कि कोई भी अनजान राहगीर अगर इस सड़क पर यात्रा करें तों वह गहरे गड्ढे में चला जायेगा और कुछ भी अनहोनी घटना घट जायेगी। यह लापरवाही पीडब्लूडी विभाग की निष्क्रियता को प्रदर्शित करता है अगर समय रहते विभाग इस पर ध्यान नहीं दिया तों बड़ी घटना घट सकती है। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पीडब्लूडी विभाग की होगी।
बता दें कि बरसठी मनीपुर निवासी सुरेश, दशरथ कहते है कि इतना बड़ा गड्ढा हो गया है कि अनजान राहगीर अक्सर गिरते रहते है और आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई होती है यह सब पीडब्लूडी विभाग के घोर लापरवाही से हो रहा है।
मियांचक (हसिया)बाजार के निवासी ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, राजकुमार (मोनू) जायसवाल, सुनील, अनिल, संतोष शुक्ला, डॉ कमल कुमार, डॉ आर पी यादव आदि लोग बताते है कि इसी सड़क पर हम लोगों की दुकान है और अनजान राहगीर आकर इसी गड्ढे में गिरते रहते है कई बार राहगीरो के साथ बड़ी दुर्घटना भी घट जाती है लेकिन पीडब्लूडी विभाग ऐसी घटनाओं को दरकिनार कर पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है। आगे आने वाले प्रमुख त्यौहार भी है अगर सड़क नहीं बनी तो की घरों का त्यौहार फीका हो जायेगा।
जबकि इस सन्दर्भ में एक्ससीएन पीडब्लूडी राजेश राव का कहना है कि लगभग 25 किलोमीटर की दूरी बंधवा-जमालापुर मार्ग का टेंडर फर्म का हो गया है जिसकी कुल लागत 4 करोड़ से ज्यादा की है बारिश के बाद इस सड़क का कार्य शुरू हो जायेगा। टूटी सड़क के बारे में श्री राव ने कहा कि ठेकेदार से बोलकर गड्ढामुक्त करा दिया जायेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी