JAUNPUR. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर स्थित बंजारा बाबा मंदिर के प्रांगण में प्राचीन कांवरिया संघ द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद बरही उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण के बरही पर विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ जिसमें नगर एवं आसपास के हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत ने भी बरही उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

श्री कृष्ण के बरही में नगर पंचायत ने किया जमकर सहयोग
मड़ियाहू नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी के निर्देश पर बुधवार की अल सुबह से ही नगर पंचायत के बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, आरिफ राईन और सफाई कर्मियों ने श्री कृष्ण के बरही उत्सव को खुशनुमा बनाने के लिए नगर की साफ सफाई, चूना छिड़काव के साथ बंजारा बाबा के प्रांगण को भी चमकाने का काम किया, उसके साथ भंडारे के लिए टैंकर से पानी पहुंचवाया जो कुछ हो सका नगर पंचायत ने बुधवार की देर रात तक बरही के सफल आयोजन में अपना योगदान देता रहा। प्राचीन कांवरिया संघ के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर को इलेक्ट्रिक झालरों से सजाकर आकर्षक बनाने का काम किया। इसके अलावा द्वारिका आईटी माल के प्रबंधक रणजीत मौर्य की तरफ से प्रांगण में भजन एवं जागरण कार्यक्रम कराया गया जिसमें नामचीन गायक कन्हैयालाल एवं महिला गायक ने अपनी प्रस्तुति दिया। देर शाम 6:30 बजे मंदिर प्रांगण में स्थित महाकाल का भव्य आरती भी कराया गया। जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने मौजूद रहकर आरती में सम्मिलित हुए।

महाकाल के भव्य आरती के बाद स्टेज पर पहुंचे भाजपा नेता एवं व्यापारी नेता कवलजीत सिंह गब्बर ने संचालन करते हुए भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आरके पटेल के भाई विजय बहादुर पटेल, नगर पंचायत के बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा आरिफ राईन, द्वारिका आईटी मॉल के प्रबंधक इंजीनियर रणजीत मौर्य को प्राचीन कांवरिया संघ के अध्यक्ष रवि मौर्य ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया इसके अलावा प्राचीन कांवरिया संघ के पदाधिकारियों ने मंच के प्रांगण में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष अखिल सिंह, पूर्व प्रधान एवं एक सपा नेता को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

लेकिन प्रांगण में बैठी काफी संख्या में महिलाओं को कोई सम्मान नहीं दिया गया। जबकि भाजपा पार्टी नारी सम्मान में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रहती है। बरही के आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे और उनका ही सम्मान किया गया। इसके अलावा बाहर से जिनको भी बुलाया गया था उनका कोई सम्मान नहीं हुआ।

हजारों की संख्या में श्री कृष्ण के बरही में लोगों ने लिया प्रसाद
प्राचीन कांवरिया संघ मड़ियाहूं द्वारा आयोजित श्री कृष्ण के बरही में संघ के संरक्षण बृजेश कुमार दुबे बीकेडी और श्री प्रकाश चौरसिया पूरे जोश के साथ प्रसाद बनवाने और सफल व्यवस्था में लगे रहे, देर शाम होते-होते प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू करवाया जहां पर क्षेत्र एवं आसपास के लोगों ने श्री कृष्ण के बरही पर स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया।

प्राचीन कांवरिया संघ के यह लोग रहे मौजूद
संघ के अध्यक्ष रवि कुमार मौर्य, महामंत्री अरविंद कुमार चौरसिया, शेर बहादुर मौर्य, कोषाध्यक्ष आशु कुशवाहा, संरक्षक बृजेश कुमार दुबे, वीकेडी, श्री प्रकाश चौरसिया के अलावा पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू सेठ टंपू, चंदन केशरी विक्की जायसवाल, श्याम दत्त दुबे पूर्व जिला मंत्री, अरुण कुमार मिश्रा भाजपा नेता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी