MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूँ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें बुधवार को सुदनीपुर बाजार से दो मोटरसाइकिलों सहित दबोचा लिया।

कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसमें सुन्दरम यादव उर्फ विपिन, निवासी मंझनपुर, जयहिन्द पटेल, निवासी सुंगुलपुर, नितिश पटेल, निवासी सुंगुलपुर, शिवम राजभर उर्फ गोलू, निवासी मंझनपुर शामिल हैं।
इनके खिलाफ थाना मड़ियाहूँ में दर्ज मुकदमे सहित कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। मुख्य अभियुक्त सुन्दरम यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, अपहरण तथा एससी/एसटी एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह सहित उपनिरीक्षक व सिपाहीगण शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी