Breaking News

JAUNPUR NEWS. कोतवाली पुलिस ने 02 महिला वारंटियों को किया गिरफ्तार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय टीम ने दोनों को उनके घर खासनपुर से दबोचा।

Add

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान चाँदमुनि सिंह पत्नी गुप्तेश्वर सिंह (उम्र 55 वर्ष) व बबीता सिंह पुत्री गुप्तेश्वर सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी खासनपुर थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई।

दोनों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 389/2024 धारा 147, 504, 506, 427 भादवि पंजीकृत है। कार्रवाई के बाद दोनों को माननीय न्यायालय एसीजेएम-IV जौनपुर के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी भण्डारी), हे0का0 संजय यादव, हे0का0 समाकान्त यादव, म0आ0 राशि मिश्रा व म0आ0 कंचन सिंह शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!