RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना पुलिस टीम ने दुष्कर्म से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 142/25 धारा 352, 351(2), 333, 70(2) बी.एन.एस., धारा 5/6 पाक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट में वांछित मोनी उर्फ एहतेशाम पुत्र इकराम अहमद उर्फ अकरम अली निवासी ग्राम भाऊपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे हनुमान कुटी मंदिर, गोपालापुर के पास से दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल (मोटो जी कम्पनी का) भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक, उ0नि0 महंगू यादव, हे0का0 महेन्द्र यादव, का0 सोनू यादव, का0 राजा कुमार व का0 अमित कुमार शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी