Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं बार एसोसिएशन चुनाव: घनश्याम मिश्रा अध्यक्ष, अशोक यादव महामंत्री बने

MARIYAHU. मड़ियाहूं तहसील में शनिवार को हुए तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना पूरी होने के बाद अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. सिंह को हराते हुए 29 मतों से जीत दर्ज की और अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

फोटो- नवनिर्वाचित महामंत्री अशोक यादव के साथ पूर्व निवर्तमान महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी दाएं

वहीं महामंत्री पद पर चुनाव बेहद रोमांचक रहा। अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने 58 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अधिवक्ता बृजलाल यादव (बीएल) को 11 मतों से परास्त किया। इस पद पर रामप्यारे मौर्या को 37, श्रीप्रकाश मिश्रा को 22 और सुरेंद्र कुमार यादव को 33 मत मिले।

निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता रामलखन पटेल तथा सहायक के रूप में सूबेदार यादव, सुरेश कुमार, रामधारी यादव, शिवाजी यादव और नंदकिशोर यादव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!