Breaking News

GAURABADSHPUR NEWS. फाँसी लगाकर विवाहिता ने किया आत्महत्या

GAURABADSHPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सरैया गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ऊक्त गांव निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी संजना देवी तथा सास संगीता देवी घर पर रहते थे। अभिषेक तथा उसका भाई डेढ़ माह पूर्व रोजी रोटी के लिए अहमदाबाद रहते है। शुक्रवार को सास संगीता अपने मायके पकड़ी गांव गयी थी। रात को संजना ससुराल में घर पर अकेले थी। रात को सास संगीता ने कई बार बहु संजना को हालचाल लेने के लिए फोन किया। उसका फोन नही उठा। बहु का फोन नही उठा तो वह घबरा कर मायके के एक युवक के साथ घर सरैया आ गयी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो संजना फाँसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार मय फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना सीओ सिटी देवेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है। मृतका का मायका गौराबादशाहपुर के तरसन्ड गांव में है। उस की शादी 18 जून 2025 को ही हुई थी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!