Breaking News

KERAKAT NEWS. केराकत खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी तत्कालीन कोटेदार रमेश चंद्र तिवारी को उसके घर से दबोच लिया। दो दशक पुराने खाद्यान्न घोटाले में ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई किया।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2004-05 में सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मुफ्तीगंज विकास खंड के विभिन्न गांवों में नाली, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, सीसी रोड व पुलिया निर्माण प्रस्तावित था। मजदूरों को मेहनताने की जगह चावल दिया जाना था, लेकिन जांच में सामने आया कि फर्जी मस्टर रोल तैयार कर खाद्यान्न की कालाबाजारी कर दी गई। इस घोटाले में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष, एक अवर अभियंता और कोटेदार की भूमिका पाई गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो चुका है, जबकि अवर अभियंता की गिरफ्तारी अब भी लंबित है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि आरोपी रमेश चंद्र तिवारी के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 477ए, 120बी, 34 भादंवि व 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार कोटेदार को वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!