Breaking News

MARIYAHU NEWS. संदिग्ध परिस्थितियों में मडियाहू में युवक का पेड़ से लटकता शव मिला

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव में 45 वर्षीय युवक की नीम के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुजुर्गा गांव निवासी ओमप्रकाश गौतम पुत्र विश्वनाथ गौतम उम्र 45 वर्ष गुरुवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ में लटकता हुआ मिला। सुबह 6:30 गांव का ही एक 15 वर्षीय खेत में पानी भरने के लिए गया तो नीम के पेड़ से ओमप्रकाश को लटकता हुआ देखा तो चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और नीम की पेड़ से जिंदा समझ कर उतार दिया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया घर पर महिलाओं एवं बच्चों में रोना पीटना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया है। मृतक के पास दो लड़के एवं दो लड़की हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!