Breaking News

BARASATHI NEWS तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के भदराव गांव में बुद्धवार शाम एक बच्चा गुम होने के बाद बच्चे का शव तालाब में मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि भदराव गांव निवासी अनिल सिंह का 11 वर्षीय पुत्र सिंघम घर से थोड़ी दूर प्राइमरी स्कूल के पास स्थित मंदिर के पास भैंस चराने गया हुआ था। लेकिन अचानक बच्चे के गायब होने की खबर सामने आने लगी। ग्रामीणों ने भी परिवार के साथ बच्चे की तलाश किया साथ ही सोशल मीडिया पर बच्चे का नाम पता फोटो के साथ वायरल किया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी बच्चे की तलाश परिवार द्वारा बताए हुए जगहों पर करने लगी। बच्चे के ननिहाल भदोही जिले तक पुलिस जाकर लोगों से बच्चे के बारे में पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
बच्चा प्रतिदिन सड़क के किनारे मंदिर के पास खेलने जाता था इसी आशंका से लोगो ने जहां बच्चा खेलने जाता था वहां आसपास देखा लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। जिसके कारण मंदिर के पास स्थित तालाब में डूबने की आशंका से तालाब में उतरे तो बच्चा पानी के अन्दर ही पाया गया। जिसके बाद पुलिस और परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वही बच्चे के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!