MARIYAHU.जौनपुर जिले की मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के खैरूद्दीनगंज मोहल्ले में डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से किशोर गंभीर घायल हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया देर रात तक इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि खैरूद्दीनगंज निवासी धीरज गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र रुद्र गुप्ता बुधवार की शाम साइकिल चलाकर बाजार की तरफ जा रहा था की विपरीत दिशा से आ रही घर से 50 मी दूर डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल किशोर को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से हालत गंभीर होते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। बेहतर इलाज के लिए किशोर को वाराणसी भेज दिया गया जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है गुरुवार की सुबह नगर के संभ्रांत लोग पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी