MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव में 45 वर्षीय राजमिस्त्री ने दबंगों की रेकी से परेशान होकर भय के कारण आत्महत्या करने जैसे कठोर कदम को उठा लिया जिसके कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की संज्ञान को लेते हुए करीब चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम में भेज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
घटना के बाबत बताया जाता है कि बुजुर्गा गांव निवासी विश्वनाथ गौतम का पुत्र ओमप्रकाश गौतम राजमिस्त्री का कार्य
करता था और वह बहुत ही सीधा-साधा युवक था। बीते 5 सितंबर को नेवढ़िया थाना क्षेत्र में स्थित छांगापुर गांव में रात को अपने खेत में पानी भरने के लिए गया था। खेत के बगल में ही कुछ गोसाई परिवार के लोग रहते हैं। ओम प्रकाश गौतम नशे का आदी बताया जाता है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए गोसाई परिवार के कुछ लोगों ने उसको पकड़ लिया और चोर चोर कहते हुए जमकर उसकी पिटाई कर दिया जिससे वह अंदरूनी चुटहिल हो गया। रात में मामला किसी तरह शांत हो गया। सुबह गोसाई परिवार ने नेवढ़िया थाना पुलिस को ओमप्रकाश के खिलाफ गाय चुराने आने का आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत किया जिस पर पुलिस ने ओमप्रकाश के घर कई बार दविश दिया। जब पुलिस ओम प्रकाश को घर पर नहीं पाई तो वह शांत हो गई। ओमप्रकाश के चचेरे भाई अजय भारती ने बताया कि गोसाई परिवार के पंकज, धीरेंद्र, करन बीते तीन दिनों से गांव में आकर जाति सूचक शब्द से गाली देते हुए ओमप्रकाश के घर मौजूद रहने की रेकी करने लगे। जिससे ओम प्रकाश काफी भयभीत रहने लगा। आरोप तो यहां तक है कि जान से मारने की भी धमकी भी ओमप्रकाश को मिलती थी।
परिजनों को आशंका है कि बिना कारण पुलिस द्वारा घर पर आकर दबिश देने के भय एवं गोसाई परिवार द्वारा कई मोटरसाइकिल से आकर घर के आसपास चहल कदमी करने के आतंक से ऊब कर राजमिस्त्री ने गुरुवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर जाकर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी