BARASATHI. जौनपुर जिले के विकास खंड बरसठी के कंपोजिट विद्यालय आलमगंज पटखौली में समय से शिक्षकों की उपस्थिति न होने की शिकायत पर जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल ने कार्यवाही करने को कहा।
आप को बता दे कंपोजिट विद्यालय आलमगंज में आए दिन समय से बच्चे स्कूल पहुंच कर शिक्षकों के आने का इंतजार करते है। जब की गाइडलाइन के अनुसार बच्चों के आने से 15 मिनट पहले शिक्षकों को विद्यालय पहुंच कर गेट खोलना अनिवार्य है। ताकि बच्चे सीधे स्कूल में प्रवेश कर सके, लेकिन यहां बच्चे अपने समय पर सुबह 8:00 बजे स्कूल आ जाते है और गेट खुलने का इंतजार करते है। बच्चों के अभिभावकों ने इससे नाराजगी जाहिर की है और विद्यालय में बच्चों के साथ पहुंच कर शिक्षकों के आने का इंतजार किया और उनसे प्रतिदिन देर से आने का कारण पूछा जिसमे सभी ने बिमार होने की बात कही। लेकिन यह एक दिन का सिलसिला नहीं है यह आए दिन चल रहा है। जब इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल से दूरभाष पर पूछा गया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। कहा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, मै खुद ऐसे स्कूलों का जांच करूंगा और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही भी होगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी