JAUNPUR. जौनपुर-केराकत के सोहनी गांव निवासी वादी छोटेलाल सरोज के प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश (एससी एसटी एक्ट) कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक केराकत त्रिवेणी सिंह की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।एससी एसटी के मामले में कोर्ट में चार्जशीट आने के बाद कोर्ट द्वारा सम्मन व वारंट भेजने के बावजूद हाजिर न होने पर कोर्ट ने 17 अक्टूबर तिथि नियत करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया। घटना के समय त्रिवेणी सिंह चौकी थानागद्दी के चौकी इंचार्ज थे।
छोटेलाल सरोज निवासी ग्राम सोहनी थाना केराकत के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश से 23 मार्च 2021 को तत्कालीन चौकी इंचार्ज थाना गद्दी त्रिवेणी सिंह समेत दो के खिलाफ केराकत थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी!
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी