Breaking News

MARIYAHU NEWS. किशोर एवं किशोरियों की नेतृत्व कौशल की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

MARIYAHU. मड़ियाहूं नगर के उषा उपवन में किशोर एवं किशोरियों नेतृत्व कौशल क्षमता वृद्धि हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह आयोजन जन विकास संस्थान नौपेडवा में जौनपुर उड़ान फेस टू के अंतर्गत किया गया जिसमें मड़ियाहूं विकासखंड की कुल16 ग्राम पंचायत से 48 किशोर एवं किशोरियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य नेतृत्व कौशल बाल विवाह व्यावसायिक प्रशिक्षण सहित उनकी मानसिक वृद्धि हेतु दिए जा रहा है यह एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षक एवं प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेरणा जी के द्वारा कराया गया जिसमें तमाम गतिविधियों के द्वारा उनके मानसिक विकास हेतु उनको जानकारियां दी गई उनके अधिकारों के बारे में बताया गया जिससे वह अपने क्षेत्र के मिले अधिकारों की संचालन करेंगे।साथ ही साथ गांव के समस्याओं का पहचान करना उसके निवारण हेतु संबंधित विभागों में संबंधित अधिकारियों के द्वारा संपर्क करके उसका निस्तारण करना ही प्राथमिकता होगी। यह किशोर और किशोरिया अपने क्षेत्र में अन्य किशोर और किशोरियों के अंदर नेतृत्व कौशल को विकसित करने में सहायता प्रदान करेंगे। इस मौके पर कम्युनिटी डेवलपर के रूप में कार्यक्रम को संचालन ने सहायक की भूमिका प्रदान कर रहे हैं सुनीता सुनिधि सुषमा एवं शिव प्रकाश नवनीत कुमार सहित अन्य लोग अपना सहयोग प्रदान किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव राजमणि जी द्वारा संचालित किया जा रहाहै जिसमें प्रशिक्षण के बाद संस्थान सचिव ने आए हुए सभी किशोर और किशोरियों का आभार व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!