Breaking News

BARASATHI NEWS. बरसठी से घर लौट रहे शिक्षक को रास्ते में बदमाशों ने रोक कर किया हमला

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के घनापुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक को स्कूल से घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला कर देने से अध्यापक घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
बताया जाता है कि मछलीशहर के दाऊदपुर गांव निवासी लालचंद पाल बरसठी के घनापुर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार की शाम वह स्कूल से अपने घर जा रहे थे की
महमूदपुर बड़ेरी गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रही अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि, विरोध करने पर पीछे बैठे युवक ने डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ की अंगुली टूट गई। जान बचाने के लिए शिक्षक बाइक छोड़कर भागे तो हमलावर उनकी बाइक की चाबी निकालकर बड़ेरी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, फुटेज में अपाचे सवार तीन युवक दिखे, जिनमे दो के चेहरे साफ नजर आ रहे है जबकि पीछे बैठा युवक का चेहरा नकाब से ढका हुआ है। इस बाबत चौकी प्रभारी बड़ेरी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित शिक्षक की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!