MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में स्थित मड़ियाहूं बी एन बी इण्टर कालेज पर शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा ‘Space Quiz’ और ‘Art In Space’ नाम से अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पेंटिंग एवं रेखा-चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के तमाम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। श्री जंगी सिंह गर्ल्स कालेज शिवपुर बेलवा मड़ियाहूं से Space Quiz में कक्षा 9 से 12 तक की कुल 9 और Art In Space प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक की कुल 36 छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम आने के बाद Space Quiz में मड़ियाहूं ब्लाक से बीएनबी इण्टर कॉलेज पर सम्मिलित हुए कुल 238 छात्र/छात्राओं में श्री जंगी सिंह गर्ल्स कालेज की सभी 9 छात्राओं ने टाप के 20 छात्र/छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। इसमें कुल 20 अंकों में 18 अंक प्राप्त करते हुए छात्राओं ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां, छठवां, सातवां स्थान तथा 17 अंक प्राप्त करते हुए सोलहवां और सत्तरहवां स्थान प्राप्त किया है।
इसी प्रकार Art In Space नाम से आयोजित प्रतियोगिता में कुल 211 छात्र/छात्राओं में से टाप 20 की मेरिट लिस्ट में विद्यालय से सम्मिलित कुल 36 छात्राओं में से कुल 7 छात्राओं ने क्रमशः चौथा, पांचवां, छठवां, सातवां, आठवां, नौवां और दसवां स्थान प्राप्त किया है।
इस अभूतपूर्व सफलता पर श्री जंगी सिंह गर्ल्स कालेज के संचालक डीएन पांडेय एवं प्रधानाचार्य चित्रा सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षकों छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि मुझे अटूट विश्वास है कि हमारी छात्राएं इन प्रतियोगिताओं के लिए जिला, प्रदेश एवं देश स्तर की आगामी परीक्षाओं में भी अपना परचम लहराते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी