MUGRA BADSHAHPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मझगांवा गांव निवासी शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) व्यापारी थे। दोनों भाई किसी काम से मुंगराबादशाहपुर आए थे और देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे जैसे ही वे रामनगर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जहांगीर को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।
घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
गांव में एक साथ दो भाइयों की मौत से कोहराम मच गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, वारदात के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी