Breaking News

RAMPUR NEWS. रात में ड्रोन उड़ता पाया गया तो होगी कड़ी कार्रवाई- बोले थानाध्यक्ष देवानंद

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना पुलिस ने ड्रोन की अफवाहों पर विराम लगाने के लिए क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक ड्रोन व्यवसाईयों को बुलाकर उनसे पूछताछ किया और करीब आठ ड्रोन को अपनी कब्जे में लेते हुए थाने में रखवाया। जिससे क्षेत्र के ड्रोन संचालकों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक ने रविवार को जनपद समेत अन्य स्थानों में ड्रोन को लेकर फैल रही अफवाह को रोकने के लिए रामपुर के स्थानीय बाजार में शादी विवाह एवं अन्य मौके पर ड्रोन का संचालन करने वाले आधा दर्जन से अधिक संचालकों को थाने में ड्रोन समेत बुलाकर हिदायत दिया कि अगर रात में थाना क्षेत्र के किसी भी गांव में ड्रोन उड़ता हुआ पाया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी समझाया कि किसी भी दशा में बिना थाना पुलिस के पूर्व सूचना के कोई भी संचालक ड्रोन नहीं उड़ाएगा। इसके साथ ही आठ संचालकों का ड्रोन भी थाने में जमा कराया गया और उन्हें समझाया गया कि शादी विवाह या अन्य शुभ अवसरों पर अगर आपकी ड्रोन की बुकिंग होगी तो उस दिन थाने में आकर अपना ड्रोन ले जाकर चला सकते हैं उसके बाद फिर वापस लाकर जमा कर देंगे। यह भी बताया कि यह कार्रवाई अपवाह खत्म होने तक रहेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!