Breaking News
फोटो - साहित्यकार पवन तिवारी को सम्मान चिन्ह से सम्मनित करते संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी।

MUMBAI NEWS. हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन, रचनाकारों ने बांधा समां

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. सामाजिक संस्था जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन ने हिंदी दिवस पर अंधेरी (पूर्व) जेबीनगर स्थित सूर्या हॉल में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर देश के प्रख्यात रचनाकारों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को रसविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि पवन तिवारी ने की।
कवि सम्मेलन में संतोष पांडेय, पल्लवी रानी, रामस्वरूप साहू, ताबिश रामपुरी, हास्य कवि हंगामा आज़मी सहित अन्य कवियों ने हास्य, वीर और वात्सल्य रस से परिपूर्ण रचनाओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान रचनाकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

फोटो -कवि सम्मेलन मे संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी, साहित्यकारों व संगठन के पदाधिकारीगण

कार्यक्रम में अतिथि उद्योगपति सुरेंद्र नाथ वूकाडला ने संस्था के हर सामाजिक कार्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन सोमेन बनर्जी ने किया जबकि अतिथियों के प्रति आभार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय तिवारी ने व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन स्वास्थ और शिक्षा के प्रति समर्पित है। यह संस्था समय-समय पर दिव्यांगजनों और जरूरत मंद लोगों के हित में आवाज बुलंद कर उनका सहयोग करती रहती है, जिसकी प्रशंसा लोग मुक्तकंठ से करते हैं।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राजाभाई नायडू, कार्याध्यक्षा अंजली सिंह, राज उपाध्याय, गणेश जाधव, उमाशंकर पांडेय, विनोद मौर्या, पत्रकार एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष तोषेश शुक्ला, जनप्रहार फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला, महिला विभाग प्रमुख तरूणा कुंभार, साहित्यकार डॉ. नीलिमा पाण्डेय, पूर्व नगरसेवक प्रमोद सावंत, पूर्व नगरसेवक क्लाइव डायस, समाजसेवी विजय सिंह, दिनेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!