Breaking News
फाइल फोटो- युवक को खंभे में बात करने का वायरल फोटो

MARIYAHU NEWS. बिजली के पोल में बच्चा चोर समझ कर पिटाई करने का मामला बरसठी थाने का निकला

MARIYAHU. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में एक युवक को बच्चा चोर समझ कर पिटाई करने के मामले में वीडियो वायरल होने पर रामपुर पुलिस सक्रीय हुई। जब पुलिस ने वीडियो की पड़ताल किया तो घटना बरसठी थाना क्षेत्र में होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने पिटाई करने वाले के परिजनों में दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ कर बरसठी पुलिस को सौंप दिया है। यह घटना 11 सितंबर की है।
सोमवार को एक युवक को बिजली के पोल में बांधकर रामपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव में पिटाई करने के मामले में वीडियो वायरल होने पर रामपुर थानाध्यक्ष देवानंद रजक एवं जमालापुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह वीडियो की सच्चाई जानने के लिए तेलियानी गांव पहुंचे जहां पर पता चला कि पिटाई करने वाला व्यक्ति और जगह गहलाई गांव का है, यह दरवाजा जावेद पठान का है। इसके बाद पुलिस जावेद पठान के घर पहुंची तो पिटाई करना वाला युवक घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि पिटा जाने वाला युवक बच्चा चोर था रात में बच्चा चुरा कर भाग रहा था जिसे 112 नंबर बरसठी पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया है। जब पुलिस ने पूछा कि खंबे में बांधकर क्यों पिटाई किया जा रहा था तो परिजन जवाब नहीं दे पाए जिसके कारण पिटाई करने वाला युवक तो मिला नहीं, पुलिस ने जावेद पठान के घर से पिटाई करने वाले युवक के दो भाइयों को गिरफ्तार कर बरसठी थाने को सौंप दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!