RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र की धनुहां गांव स्थित सकरा रोड पर मंगलवार की दोपहर विद्युत विभाग के एसडीओ एवं जेई के ऊपर उपभोक्ता द्वारा जानलेवा हमले किए जाने से बाल बाल बच गए हैं। अधिकारी द्वय द्वारा पुलिस बुलाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ है। अब विद्युत विभाग के अधिकारी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अधिकारियों पर हमला करने की तहरीर थाने पर देने की तैयारी कर रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को रामपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मुरलीधर मौर्य को शिकायत मिली थी कि धनुहां गांव में सकरा रोड पर स्थित दुकान पर क्षमता से अधिक बिजली का उपयोग किया जा रहा है जिसकी जांच एसडीओ ने मौके पर जाकर किया तो दुकान में 1 किलो वाट की जगह 5 किलो वाट से अधिक का लोड चलाया जा रहा था और विद्युत उपभोक्ता दुकान पर लगी विद्युत डिजिटल मीटर को भी उखाड़ कर गायब कर दिया था। एसडीओ ने चेतावनी देते हुए फिर से मीटर लगवाने की बात कही। मंगलवार को एसडीओ ने मीटर लगाने वाले टेक्नीशियन को दुकान पर भेजकर कार्य करवाना चाहा लेकिन आरोप है कि दुकानदार नंदलाल तिवारी एवं उनके पुत्र और बगल का एक पड़ोसी युवक पहुंचकर टेक्नीशियन से मीटर नहीं लगते के लिए गाली गलौज शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पाकर एसडीओ मुरलीधर मौर्य, जूनियर इंजीनियर सत्येंद्र प्रसाद राम और संबंधित लाइनमैन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि नंदलाल तिवारी ने घटना की वीडियो बनाते समय एसडीओ के हाथ से मोबाइल छीन लिया और जेई एवं एसडीओ के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया इसके बाद विद्युत विभाग के सूचना देने पर पुलिस बल ने पहुंचकर एसडीओ एवं जेई की जान बचाई। इस संबंध में एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि उक्त दुकान पर 1 किलो वाट का कनेक्शन है जबकि 5 किलो वाट से अधिक चलाई जा रही है जब हम लोग दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए जेई और हमारे ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना की सूचना रामपुर थाना पुलिस को दिया गया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया तब जाकर विद्युत विभाग में विद्युत विच्छेदन का कार्य करते हुई दुकान से केबल कटवा दिया। बताया कि दुकानदार द्वारा जानलेवा हमले किए जाने के मामले में लिखित रूप से तहरीर थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए दिया जा रहा है।
उपभोक्ता नंदलाल बोले जानलेवा हमला मनगढ़ंत बाते
घटना के संबंध में बिजली उपभोक्ता नंदलाल तिवारी ने भी सामने आकर कहा कि किसी भी अधिकारी के ऊपर जानलेवा हमला जैसी घटना नहीं किया गया है यह पूरी तरह मनगढ़ंत बाते की जा रही है। बिजली की मीटर की बात थी जो कि हमने कल लगाने की बात किया लेकिन अधिकारी आज ही लगाने की जीद पर अड़े हुए थे। बातचीत के दौरान विभाग के कर्मचारी में से एक व्यक्ति ने हमारे बेटे को हाथ लगा दिया जिसमें कहा सुनी जरूर हुई है लेकिन बिजली का बिल मेरा पूरा भरा हुआ है। विभाग ने मेरा जबरदस्ती बिजली काट दिया है। भुगतान के बावजूद बिजली विभाग हम उपभोक्ता के साथ अत्याचार कर रहा है इसके लिए जरूरत पड़ी तो कोर्ट में जाने के लिए मजबूर हूं।

BRC24NEWS अब खबर दिखेगी