Breaking News
फोटो ऐतिहासिक रामरथ भक्तों के साथ रामलीला मैदान तक जाती हुई

MARIYAHU NEWS. ऐतिहासिक रामरथ 12 कहारों के साथ निकला, आराध्य के दर्शन हेतू नर नारी आतुर दिखे

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर का ऐतिहासिक रामलीला मंचन मंगलवार से शुरू हो रहा है। जिसके लिए प्रथम दिन नगर का ऐतिहासिक रामरथ भी निकाला गया। रामरथ को देखने के लिए नगर में हजारों की भीड़ जमा रही। रामरथ सकुशल रामलीला मैदान तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद रही और चारों तरफ की रूट डायवर्जन करती रही।
मड़ियाहू नगर में रामलीला मंचन से पूर्व रामरथ निकाला जाता है। इस ऐतिहासिक रामरथ का खासियत है कि 12 कहारों के कंधो पर राम लक्ष्मण सीता विराजमान होते हैं और रानीपुर रोड स्थित मिडिल स्कूल से शाम लगभग 4:00 बजे रामलीला मैदान तक जय श्री राम के जयघोष एवं भजन कीर्तन के साथ पहुंचाया जाता है। इस दौरान नगर के नर नारी जगह-जगह श्रीराम लक्ष्मण एवं सीता का फल फूल, कंदमूलों अगरबत्ती जलाकर प्रतीकात्मक पूजा कर स्वागत करती है। ऐतिहासिक रामरथ को देखने के लिए दूर दराज से सैकड़ो नर नारी नगर में पहुंचकर श्री राम लक्ष्मण सीता की एक झलक पाने के लिए आतुर रहती है। रामरथ के साथ रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं अन्य भक्तगण रास्ता बनाते हुए रामलीला मैदान तक जाते हैं जहां पर सबके आराध्य श्री राम का पूजन अर्चन होता है उसके बाद देर रात रामलीला मंचन में भाग लेते हैं।

ऐतिहासिक रामरथ के दौरान प्रशासन द्वारा जब तक रामरथ कहारो के साथ रामलीला मैदान नहीं पहुंच जाता रूट डायवर्जन संभाले रहते है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!