NEWRIYA. जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपनी जनजागरण यात्रा के साथ जनपद में सघन सत्संग दौरा कर रहे हैं। वह अपने अड़सठवें पड़ाव विकास खंड रामपुर के भवानीगंज गांव में पधारे थे। जयगुरुदेव सत्संग समारोह में प्रवचन करते हुये कहा सन्तों महात्माओं के सत्संग में नाम की महिमा का बखान किया जाता है और प्रभु की भक्ति के प्रति प्रेम, प्यार, पैदा किया जाता है। किसी की निन्दा आलोचना नहीं की जाती है।

अगर मानव शरीर का यह अवसर आपके हाथ से निकल गया तो दोबारा मिलेगा नहीं। बहुत से लोगों ने ‘‘दिवस गवायां खाय के, रात बिताई सोय। हीरा जनम अमोल था कौड़ी बदले जाय।।’’ को अपने जीवन का लक्ष्य बना रखा है। इन कार्यों के करने से मानव जीवन कैसे सफल कर पायेंगे। इसलिये आप सबसे अनुरोध है कि खेती, दुकान, दफ्तर का काम मेहनत, ईमानदारी से करें। ईमानदारी, मेहनत की जरूरत सब जगह है। यदि महापुरुशों द्वारा स्थापित तरीकों से हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई 15, 20 मिनट भगवान की सच्ची पूजा, खुदा की इबादत, गुरु ग्रन्थ साहब का पाठ व प्रार्थना नियमित रूप से करने लगे तो सबका जीवन सुखमय होगा। यह कलियुग है इसमें अन्य युगों की अपेक्षा बहुत बदलाव आ गया।

आप गृहस्थ आश्रम में रहें और बताई हुई विधि से थोड़ा सा समय साधना में लगायेंगे तो पूरे समाज का वातावरण बदल जायेगा। बिना भगवान के भजन के जीवन के कश्ट क्लेष जाने वाले नहीं हैं इसलिये ‘‘मिली नर देह यह तुमको बनाओं काज कुछ अपना, पचो मत आय यहि जग में जानियों रैन का सपना।’’
उन्होंने बताया ‘‘कर्म भूत सब जग को लागा, यासे बचै, न कोई जागा।’’ पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा कर्मों का खेल विचित्र है। इससे कोई बच नहीं सकता। इसलिये मानव कर्म, मानव धर्म अपनाने की जरूरत है। मनुश्य का चारित्रिक पतन इस कदर गिर गया है कि रिष्ते-रिष्ते न रहे। इन सबका मूल कारण अषुद्ध आहार और बुद्धि नाषक नषें हैं। मानव सुधार और समाज सुधार के लिये महात्माओं के उपदेषों की बहुत जरूरत है। हम लोगों के अन्दर में छिपी आध्यात्मिक षक्ति के जागरण और अच्छे समाज के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और सबके सहयोग की प्रार्थना करते हैं। सबका जीवन मंगलमय हो इस षुभकामना के साथ सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हैं। षांति व्यवस्था में पुलिस प्रषासन ने सहयोग किया।
इस अवसर पर ऋशिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्र, कल्लन यादव, बाबूराम यादव, सहयोगी संगत रायबरेली के सतीष सिंह, सन्तषरण यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव ग्राम फतनपुर ब्लाक रामपुर के लिये प्रस्थान कर गई।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी