MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू नगर में नवरात्रि की प्रथम दिन से लेकर दशमी तक निकलने वाला रामरथ अपनी ऐतिहासिकता को समेटे हुए हैं। सैकड़ो वर्ष पुरानी यह परंपरा मडियाहू नगर वासियों ने जीवंत रखा है अष्टमी के दिन राम रथ के साथ निकलने वाले शोभायात्रा में सैकड़ो भक्तों ने शामिल होकर श्री राम लक्ष्मण और सीता का प्रतीकात्मक रूप से पूजा अर्चन किया। बताते चले कि रामरथ को 12 कहारों द्वारा अपने कंधे पर उठाने की परंपरा है लेकिन समय और परिस्थित बदला जिसके कारण अब यह रामरथ को बनवासियों द्वारा उठाया जाता है। रामलीला मैदान से लेकर रानीपुर तिराहे स्थित जूनियर हाई स्कूल तक प्रतिदिन श्री राम भक्तों के साथ भगवान श्री राम आते जाते है और दसवीं के दिन राम भरत मिलन के साथ ही इस ऐतिहासिक शोभायात्रा की परंपरा को इस वर्ष के लिए समाप्त किया जाता है। अष्टमी के दिन रामरथ की शोभायात्रा में मछलीशहर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के साथ विनोद कुमार जायसवाल अखिल प्रताप सिंह, चंदन केसरी समेत रामलीला समिति के पदाधिकारी प्राचीन कावरिया संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी