RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर में स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री जय सिंह के कार्यालय पर संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्रापए की विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्य समिति में खेतासराय के डॉ. नीरज सोनी को सदस्य बनाए जाने पर सदस्यों में उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर किया और बधाई दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए ग्रापए के तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया ने कहा कि डॉ नीरज सोनी मुलत: खेतासराय के निवासी है। उनका परिवार पत्रकारिता जगत से जुड़कर समाज सेवा में ही कार्य किया। ग्रापए संगठन व प्रदेश के जिलों में डॉक्टर साहब की व्यवहार कुशलता और उनके द्वारा संगठन में अच्छी कार्य करने की क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया। उनके मनोनयन से प्रदेश और जौनपुर जिलों में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। बैठक में महामंत्री अनिल सिंह, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, विनय कुमार श्रीवास्तव, संतोष दुबे, निशांत सिंह, नवनीत सिंह, वेद प्रकाश शुक्ला, अर्चना मिश्रा, निशांत सिंह समेत संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने डॉक्टर साहब को बधाई दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी