शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. हनुमान भक्तों के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरुवार को देर शाम अंधेरी (पूर्व) के चकाला, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के पास स्थित हनुमान मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान से संपन्न हुई।
मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पुरोहित अखंड तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ वैदिक रीति से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर नारियल फोड़कर की। इसके पश्चात उपस्थित भक्तों ने हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य यजमान अक्कू दुबे ने बताया कि मंदिर पहले काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में था। विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल ने अपने निधि से इसका जीर्णोद्धार कराया और अब पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा से यह मंदिर भक्तों की आस्था और धार्मिक एकता का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड, हिंदू रक्षक सेना के अमित पाठक, संजीव कलकोरी, पत्रकार एसआर यादव, एसएन यादव, दिनेश प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, राकेश सिंह, डॉ. स्वामीनाथ शर्मा, श्याम शीतला प्रसाद दुबे, धीरज मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, राजेश कोटियन, राजेश विडानिया, मनीष शुक्ला, प्रदीप पाठक, पद्माकर सिंह और अमन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी