Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू नगर के महतवाना मोहल्ले में संकट मोचन शीतला धाम मंदिर का हुआ नींव और भूमि पूजन

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के महतवाना मोहल्ले में विशाल श्री संकट मोचन शीतला धाम मंदिर का भूमि पूजन द्वारिका ग्रुप के संस्थापक द्वारा धूमधाम से दशहरा के मौके पर किया गया। इस दौरान ब्राह्मणों की शंखनाद से पूरा मोहल्ला गूंजायमान होता रहा।

फोटो- भूमि पूजन करती द्वारिका ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्र की धर्पमत्नी

नगर के महतवाना मोहल्ले में द्वारिका ग्रुप और बीडी चिल्ड्रेन विद्यालय के संस्थापक सुभाष चंद्र मौर्य एवं उनकी धर्मपत्नी के द्वारा ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोंच्चारण एवं शंखनाद के साथ दशहरा के मौके पर विशाल श्री संकट मोचन शीतला धाम मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन एवं नींव पूजन किया गया। नवनिर्माण मंदिर के लिए ब्राह्मणों ने पूजन करके चारों कोनों पर पताका फहराया और नींव पूजन का कार्य संपन्न कराया।

फोटो- मंदिर के लिए फावड़ा से नींव खुदाई करते सुभाष चंद्र मौर्य

इस दौरान परिवार के सदस्य एवं संबंधित लोग मौजूद रहकर पूजन अर्चना में भाग लिया। इस मौके पर इंजी. रणजीत मौर्य, विकास मौर्य, गुलाबचंद मौर्य जौनपुर, दिनेश चंद जायसवाल, संदीप खरवार, राजेश्वर प्रसाद मौर्य, डॉक्टर अजीत मौर्य, बृजराज चौरसिया, अनुसुईया देवी, चमेला देवी, यशोदा देवी, शारदा देवी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!