Breaking News

MUMBAI NEWS. अंधेरी में मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन और भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया भाग

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. धार्मिक संस्था श्री दुर्गा सेवा समिति की ओर से गुरुवार को अंधेरी (पूर्व) आरे कॉलोनी, पिकनिक पाइंट स्थित कोंबाडपाड़ा में दशहरा व नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

फोटो: पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील याद का स्वागत करते हुए कार्यक्रम आयोजक जगत गौतम। साथ में खड़ी हैं अन्य महिलाएं।

समिति की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक शीला जगत गौतम ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले 19 वर्षों से लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां आकर महाप्रसाद ग्रहण करती हैं और मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल होती हैं।

फोटो: स्थापित मां जगदंबा की मनमोहन प्रतिमा को निहारते हुए ‘सरदार भगत सिंह विचार मंच’ के चेयरमैन साहेब सिंह संधू।

इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली कुछ जानीमानी हस्तियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

फोटो: समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय का स्वागत करते हुए कार्यक्रम आयोजक जगत गौतम।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा, स्थानीय विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल, पूर्व नगरसेवक प्रमोद सावंत, पूर्व नगरसेवक संध्या सुनील यादव, समाजसेवी डॉ. शिवश्याम तिवारी, साहेब सिंह संधू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह, रमेश मिश्रा, अखिलेश सिंह, रविशंकर दुबे, प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय, वनिता गावंड, सरबजीत सिंह संधू, उत्तम पाण्डेय, रामा चौबे, पुष्पा त्रिपाठी, राकेश तिवारी, ममता शर्मा, बच्ची सिंह, एड. राजनारायण यादव, श्याम शीतला प्रसाद दुबे और विलासिनी चव्हाण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!