Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू नगर पंचायत ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाया।

फोटो- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्कयार्पण करते समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी

गुरुवार की सुबह नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के साथ समाजसेवी कमाल फारुकी एवं नगर के सभासदों ने कोतवाली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। उसके बाद 9:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।

फोटो- पौधरोपण करते हुए नगर पंचायत के कर्मचारी गण एवं समाजसेवी

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद नगर के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी और सभासदों ने एक-एक पौधों का पौधरोपण किया।

फोटो-नगर पंचायत प्रत्याशी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी एवं सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हुए

तत्पश्चात नगर पंचायत कार्यालय से ईदगाह तक जाने वाले मार्ग पर साफ सफाई किया गया।

फोटो- महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम की झलकियां

इस मौके पर नगर पंचायत मड़ियाहूं के सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, नितेश सेठ के अलावा गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, मो.आरिफ राईन मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!