कमलेश कुमार यादव रिपोर्टर
RAMPUR. जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के अकरा गांव में अकरा तिराहे के पास बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से टकरा जाने से उसका दाहिना पैर कटकर गंभीर घायल हो गया। मौका देखकर ट्रैक्टर सवार ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर चालक को न पाकर हाथ मलती रह गई। फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी लेने के बाद ट्रैक्टर एवं चालक की तलाश में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि रसूलहां गांव निवासी प्रीतेश पटेल पुत्र लालमन पटेल 30 वर्ष स्प्लेंडर बाइक से भदोही मड़ियाहूं हाईवे पर मड़ियाहूं की तरफ बांयी लेन से किसी कार्यवश जा रहा था। इसी लेने पर उलटी दिशा में एक ट्रैक्टर रोटावेटर लगाकर तेज रफ्तार से रामपुर की तरफ जा रही थी बाइक सवार युवक समझ नहीं पाया और ट्रैक्टर की बाई तरफ से निकलने का प्रयास किया इसी दौरान बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक ने झोल मार दिया जिसके कारण रोटावेटर में युवक का पैर फंस गया और उसका दाहिना पैर कटकर गंभीर घायल हो गया। बताते हैं कि ट्रैक्टर चालक क्षेत्रीय था जिसका लाभ लेते हुए वह मौके से फरार हो गया। युवक सड़क पर ही आधे घंटे तक तड़पता रहा लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पाकर परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को उठाकर अस्पताल लेकर गए। उसके बाद पहुंची पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक को कब्जे में लेते हुए ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी