कमलेश कुमार यादव रिपोर्टर
RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर बाजार में बाइक सवार को बचाने में ऑटो रिक्शा पलटने से चार लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेजा जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
जमालापुर चौकी क्षेत्र के यादव नगर बाजार में बाइक सवार अरविंद मिश्रा निवासी गधौंना अचानक हाईवे पर आ जाने के कारण सामने तेज रफ्तार से जा रही ऑटो रिक्शा, बाइक सवार को बचाने में असंतुलित हो गई और आगे जाकर पलट गई। जिसके कारण अच्छे लाल शर्मा उनकी पत्नी सुधा शर्मा और बेटा सनी शर्मा समेत बाइक सवार अरविंद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर इलाज के लिए पहुंचाया जहां सभी का इलाज हो रहा है वहीं गंभीर घायल गंधौना निवासी अरविंद मिश्रा को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी