Breaking News

MUMBAI NEWS. जोगेश्वरी में दृष्टिबाधितों को निःशुल्क चश्मा वितरित, 350 लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. दृष्टिबाधित लोगों की मदद के उद्देश्य से पूर्व भाजपा नगरसेवक पंकज यादव की ओर से मंगलवार को जोगेश्वरी (पूर्व) के नटवरनगर रोड स्थित नीलेश बिल्डिंग, पार्षद सेवा केंद्र पर निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम से 350 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।

फोटो: कार्यक्रम में महिला को चश्मा लगाकर उसके आंखों की जांच करती महिला डॉक्टर, दाएं पूर्व नगरसेवक पंकज यादव।

आयोजक पूर्व नगरसेवक पंकज यादव ने बताया कि यह सेवा अभियान शुक्रवार तक चलेगा,उसके बाद फिर दीपावली से फिर शुरू होगा। कार्यक्रम में 1000 चश्मा वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया जो लोग चश्मा प्राप्त करना चाहते हैं, वे केवल राशन कार्ड लेकर पार्षद सेवा केंद्र पहुंचें और अपनी जांच करवाकर निःशुल्क चश्मा प्राप्त करें।
पंकज यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम से पहले भी आंखों के रोगियों के लिए मेडिकल कैंप आयोजित कर बड़ी संख्या में लोगों को चश्मा वितरित किया गया था। इस बार भी अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा आंखों की जांच कराकर जरूरतमंदों को चश्मे दिए जा रहे हैं।

जनसेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाते हुए पंकज यादव समय-समय पर मेडिकल कैंप, खाद्यान वितरण, रक्तदान शिविर जैसे कई जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाजसेवा करते रहते हैं। पंकज यादव का वार्ड-72 विकास के मामले में आदर्श वार्ड के रूप में जाना जाता है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!