Breaking News

JAUNPUR NEWS. उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षण संघ जौनपुर का चुनाव 17 अक्टूबर को आयोजित

JAUNPUR. जौनपुर जिले की उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षण संघ का सांगठनिक चुनाव 17 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। यह चुनाव सदर तहसील के संघ सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक के देखरेख में संपन्न होगा।

फोटो: अजय कुमार अपर जिलाधिकारी से मुलाकात करते राजस्व निरीक्षक

उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जौनपुर के कार्यकारिणी के चुनाव के लिए राजस्व निरीक्षक संघ व्यापक रूप से तैयारी कर रही है। आगामी 17 अक्टूबर को होने वाली इस चुनाव में राजस्व निरीक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि आगामी होने वाले सदर तहसील के सभागार में आयोजित राजस्व निरीक्षक संघ कार्यकारिणी की चुनाव में समस्त तहसील के राजस्व निरीक्षकों को उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके लिए चुनाव के दिन राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति के लिए अनुमति मांगा गया है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने उसी पत्र पर समस्त एसडीएम को सांगठनिक चुनाव के लिए अवकाश देने का आदेश दिया है। जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने त्वरित कार्रवाई के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया है। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष के अलावा रमेश चंद्र त्रिपाठी, जनार्दन यादव, मधुकर द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, सुनील दत्त त्रिपाठी समेत अन्य राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!