Breaking News

MUMBAI NEWS. जोगेश्वरी में भाजपा की सेवा और सद्भाव की दीपावली,लोगों को मिष्ठान वितरित

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. दीपावली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को देर शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर, न्यू.लिंक रोड स्थित संस्था कार्यालय पर दीपावली स्नेह सम्मेलन आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को मिष्ठान वितरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस. एम. खान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने दीपावली के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक पर्व है। यह त्यौहार हमें नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता, सद्भाव और ज्ञान को अपनाने की प्रेरणा देता है।”

👆फोटो: कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस. एम. खान जरूरतमंदों को मिष्ठान वितरित करते हुए।

यह आयोजन न केवल दीपों के पर्व का उत्सव रहा, बल्कि समाज में सेवा, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश भी प्रसारित करने वाला बना।
कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में लोगों को दीपावली उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरके दुबे, माहेलका बानो, जनतूनिशा, निशा खान, नशरीन शेख, सायरा शाह, शायरा शेख, पिंकी खातून, लीलाबाई कांबले, सरिता ढगे, अनुराधा बाविस्कर, निशा गुप्ता, वर्षा चव्हाण, राजेंद्र कुमार दुबे, श्वेता चौधरी, निशा राठोड सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!